मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर भी होगी चर्चा
Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली की साधारण सभा 12 फरवरी सुबह 11 बजे पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव ने बताया कि बैठक में वर्ष 2023-24 के संशोधित अनुमान एवं वर्ष 2024-25 के बजट अनुमोदन पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोपहर 2 बजे वरिष्ठ नगर नियोजक अजमेर संभाग की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित होगी। इसमें शहर के आगामी में विकास की संभावनाओं एवं जनआकांक्षाओं के अनुरूप मास्टर प्लान तैयार किए जाने को लेकर हितधारकों (पार्षद, विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापार संगठन, मीडियाकर्मियों की बैठक होगी। बैठक में नगर के विकास के लिए मास्टर प्लान के संबंध में सुझाव लिए जाएंगे।



