Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए देवली में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम के आदेशानुसार नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से रात 10 बजे और रात 10 से सुबह 6 बजे तक संचालित होगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार देवली व सहायक प्रभारी दुर्गेश शर्मा को बनाया गया है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पारी के लिए अलग-अलग कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त एवं भेजे जाने वाले संदेशों को रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। निर्वाचन संबंधी सूचनाएं संकलित कर आवश्यकतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नियुक्त कार्मिकों को अपनी निर्धारित पारी में नियंत्रण कक्ष पर उपस्थित रहने तथा ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।



