Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मण्डल देवली की साधारण सभा शुक्रवार साढ़े सभा भवन में शाम 4 बजे पालिकाध्यक्ष नेमीचन्द जैन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान तीनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए।

पालिका ईओ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक में दशहरा, दीपावली पर्व मनाने पर विचार विमर्श, विकास कार्याे पर विचार विमर्श एवं गणेश गोविन्द शर्मा पुत्र कौशल किशोर शर्मा, जितेन्द्र शर्मा पुत्र कौशल किशोर शर्मा द्वारा भूखण्ड सं 193 जनता कॉलोनी देवली के लिए प्रस्तुत पत्रावलियों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान दशहरा व दीपावली पर्व भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इसी तरह डाण्डिया के सफल आयोजन के लिए नगरपालिका के पार्षदों की कमेटी का गठन किया गया। विकास कार्याे के तहत मुख्य रूप से ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने पर सहमति हुई। वहीं भूखण्ड सं 193 जनता कॉलोनी देवली के लिए प्रस्तुत के संबंध में राज्य सरकार से मार्गदर्शन प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही सहित तीनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।



