सुरक्षा के लिहाज से लिया निर्णय
Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीती रात एवं शनिवार सुबह हुई बारिश के चलते नदी व जलाशयों में लगातार पानी बढ़ रहा है। वही गणेश चतुर्थी के मौके पर बोरड़ा स्थित मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को निराशा हाथ लगेगी।
दरअसल बोरड़ा गणेश मंदिर से पूर्व बनी खाळ की पुलिया पर 2 फीट तक पानी बहने लगा है। हालांकि यह पानी सुबह नहीं था। लेकिन इलाके की बारिश व पानी की आवक की बदौलत अब खाळ पर पानी चल रहा है। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं व लोगों की जान खतरे में हो सकती है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगा दी है। बता दे की खाळ के दोनों ओर करीब 10 से 12 फीट गहराई है। वही इस पर पानी बहने की वजह से पुलिया का अंदाजा नहीं लग पाता। वहीं इसके आगे बोरड़ा गांव के दोनों ओर 15 फीट से अधिक पानी का भराव है। लिहाजा अधिक भीड़ व लोगों की लापरवाही जान प्रभारी हो सकती है। थाना प्रभारी राजकुमार नायक का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज फिलहाल मंदिर जाने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी श्रद्धालु फिलहाल गणेशजी मंदिर नहीं आए। यहां पहुंचने वाले लोगों को पुलिस वापस भेज रही है।



