Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damडेम के औऱ गेट खोले, 36 हजार क्यूसेक पानी की निकासी जारी

डेम के औऱ गेट खोले, 36 हजार क्यूसेक पानी की निकासी जारी


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर डेम के शुक्रवार शाम भारी पानी आवक के चलते पहले से खुले 2 गेटों के अलावा 2 और गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। यह नजारा देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग बीसलपुर पहुंच रहे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह डेम के 7 वी बार गेट खोले गए है। आज सुबह 2 गेटों से बनास नदी में अधिशेष पानी की निकासी की गई थी। लेकिन शाम साढ़े 5 बजे त्रिवेणी पर पानी की आवक 4.20 मीटर पहुँचने के बाद परियोजना अधिकारियों को पुनः 2 गेट और खोलने पड़े। अधिकारियों के अनुसार गेट नम्बर 8 व 11 से 6010 क्यूसेक व गेट नं 10 व 11 से 12 हजार 20 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। इसी तरह गेट नम्बर 8 व 9 से एक-एक मीटर व गेट नम्बर 10 व 11 से 2-2 मीटर गेट उठाकर जल निकासी की जा रही है। इस प्रकार कुल 4 गेटों से 36 हजार 60 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। जिससे बनास नदी की डाउन स्ट्रीम में उफान आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d