Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damझमाझम बारिश से बस्तियों में भरा पानी, टोंक जिले में "दोनो अलर्ट"...

झमाझम बारिश से बस्तियों में भरा पानी, टोंक जिले में “दोनो अलर्ट” जारी


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शुक्रवार सुबह से करीब 3 घण्टे चली भारी व झमाझम वर्षा से देवली शहर में कुछ देर के लिए न केवल सड़के दरिया बनी, बल्कि क़ई सरकारी दफ्तरों में पानी का भराव हो गया।

वहीं मौसम विभाग ने अभी फिर से टोंक समेत कई जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है। सवेरे 6 बजे से शहर में हल्की वर्षा का दौर शुरू हुआ, जो कुछ देर बाद भारी वर्षा में बदल गया। इससे शहर की सड़कें दरिया बन गई। शहर की आवासीय कॉलोनियों में जल भराव होने से लोग घरों से बाहर तक नही निकल पाए। शहर के घोषी मोहल्ले, जहाजपुर चुंगी नाका क्षेत्र, बंगाली कॉलोनी, नेकचाल रोड, ज्योति कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में वर्षा का पानी भर गया। इस दौरान करीब तीन घण्टे तक कभी हल्की तो कभी झमाझम वर्षा चलती रही। इसके चलते पंचायत समिति कार्यालय, पुलिस थाना, तहसील परिसर में भी काफी मात्रा में पानी भर गया। जिससे लोगो, कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 6 बजे से शुरू हुई वर्षा का ये दौर 11 बजे तक चला और कुछ देर के लिए धूप भी निकली। लेकिन उसके बाद फिर बादल छा गए। लगातार तीन दिन से हो रही बरसात से शहर में घरों, मकानों, दफ्तरों की छतें टपकने लगी है। लोग कपड़े नही सूखने से परेशान है। उधर, मौसम विभाग ने 3 बजे फिर से टोंक, कोटा, अजमेर, बूंदी, चित्तौड़ समेत जिलों के लिए बारिश का ” ओरेंज” अलर्ट जारी किया है। सबसे अहम बात ये है कि विभाग ने जारी चेतावनी में टोंक जिले को ” येलो अलर्ट ” में भी रखा है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने करीब 22 जिलों के लिए आज फिर से “येलो अलर्ट” जारी किया है। जिसमे टोंक जिला “ओरेंज व येलो अलर्ट में शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d