Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपदोन्नति के आरक्षित कोटे को यथावत रखने की मांग

पदोन्नति के आरक्षित कोटे को यथावत रखने की मांग

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने दिया धरना


Jahazpur News 6 सितंबर (आज़ाद नेब) तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए आरक्षित कोटा यथावत रखने की मांग को लेकर राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि 9 सितंबर को राज्य सरकार द्वारा आयोजित बैठक में राजस्व विभाग, भू-प्रबन्ध विभाग एवं उपनिवेशन विभाग के मंत्रालयिक सवंर्ग के कर्मचारियों के तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए आरक्षित कोटे को यथावत रखा जाए। यदि राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों के तहसीलदार पदोन्नति में आरक्षित पदों को कम किए जाने अथवा छेड़छाड़ किए जाने का प्रयास किया जाता है तो राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ विरोध करेगा। वहीं संघ की मांग पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है या अन्य संगठनों के दबाव में राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों के तहसीलदार पदोन्नति के कोटे में छेड़छाड़ या आरक्षित पद कम किए जाते है तो राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ मजबूरन अनिश्चितकाल कार्य बहिष्कार, महापड़ाव अथवा जयपुर में विशाल रैली कर आन्दोलन करेगा।

इस दौरान अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, रामलाल मीणा, पकंज सिह परिहार, इन्द्रा कंवर राणावत, सुशील कुमार तिवाड़ी, मनीष कुमार वर्मा, यामिन नूर मोहम्म्द सहित जहाजपुर, पण्डेर, खजूरी, काछोला आदि क्षेत्र के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d