जल संसाधन मंत्री से साझा की क्षेत्र की समस्याएं
Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध पर अतिरिक्त पानी की निकासी को लेकर पहुंचे जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत से पूर्व कृषि मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों को लेकर बातचीत की।
पूर्व मंत्री सैनी आमाघाट, जलसीना, सीतापुरा तालाब के नवीनीकरण और जीर्णोद्धार को लेकर रावत को कहा। इसी प्रकार दूनी सागर के जीर्णोद्धार व सुदृढ़ीकरण, आंवा के राजकालेश्वर सहित क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों व तालाब के नवीनीकरण, जीर्णोद्धार, सुदृढ़ीकरण तथा जल भराव क्षमता बढ़ाने को लेकर कहा। मंत्री ने इस दौरान सकारात्मक संकेत दिए। इसके अलावा राजमहल से आए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सैनी के साथ मंत्री रावत से मिलकर पीने के पानी की समस्या बताई और मंडल ने ज्ञापन दिया। सैनी ने राजमहल में अलग से पानी की टंकी बनाने एवं फिल्टर प्लांट से जोड़कर ग्रामीणों को जलापूर्ति करने का मंत्री रावत को सुझाव दिया। यह सभी बातचीत बीसलपुर डेम स्थित गेस्ट हाउस में हुई।
इस दौरान उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, भाजपा नेता सत्यनारायण माहेश्वरी, मनोज शर्मा समेत मौजूद थे। वही मंत्री रावत को बीसलपुर डैम की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया गया। इससे पहले मंत्री सुरेश रावत एवं पूर्व कृषि मंत्री सैनी ने पूजा अर्चना के बाद बीसलपुर बांध के गेट खोले और गेट पर भ्रमण कर जायजा लिया।


