Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबोरड़ा गणेशजी मेले को लेकर किया अंतिम निर्णय

बोरड़ा गणेशजी मेले को लेकर किया अंतिम निर्णय

नहीं लगेगा मेला, दर्शन रहेंगे यथावत


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणेश चतुर्थी के मौके पर हर वर्ष भरने वाले मेले को लेकर इस बार शुक्रवार को हुई बैठक में अंतिम निर्णय लिया गया है। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से मंदिर ट्रस्ट की ओर से बनाए गए पार्किंग स्थलों पर पानी भर गया है।

लिहाजा पार्किंग की व्यवस्था खत्म हो गई। वहीं गणेश चतुर्थी के मौके पर आम दिनों की तरह श्रद्धालु भगवान गणेशजी के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालु सुबह से लेकर रात तक गणेश चतुर्थी पर दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में रात्रि जागरण व भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में नारियल, प्रसाद, माला, अगरबत्ती की दुकान रहेगी। जबकि अन्य गतिविधियां पूर्णतया बंद रहेगी। दुपहिया वाहन मंदिर परिसर तक जा सकेंगे। लेकिन चौपहिया को अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था पुलिस व प्रशासन के निर्देशन अनुसार रहेगी। गणेश मंदिर के खाळ से लेकर मंदिर तक बुजुर्ग, महिला व बच्चों के लिए नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को हुई आवश्यक बैठक के बाद सर्वसम्मति से मेला आयोजित नहीं करने का निर्णय किया गया है।

बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी, उपाध्यक्ष कालूराम मीणा, कोषाध्यक्ष लादूराम बधाई, सदस्य पप्पू लाल मीणा, जयसिंह मीणा, जुगनूराम, बंसीलाल समेत मौजूद थे। इसी तरह नौकायन व नदी में स्नान पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d