Monday, September 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनयागांव में फर्नीचर भेंट, दूनी से वोकेशनल दल देवली रवाना और कॉलेज...

नयागांव में फर्नीचर भेंट, दूनी से वोकेशनल दल देवली रवाना और कॉलेज में नशा-मुक्ति की ली शपथ


Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव में ‘मेरे सपनों का भारत विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

यहां मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक गोकुल राम वर्मा ने स्कूल को 10 कुर्सियां व 8 पंखे भेंट किए। विद्यालय परिवार ने उनका आभार जताया। वहीं दूनी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के वोकेशनल (आईटी व ब्यूटी) के 80 छात्र-छात्राओं के दल को नगरपालिका दूनी अध्यक्ष अर्चना बलाई व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जाट ने हरी झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट के लिए देवली रवाना किया। दल आईटीआई व सीआईएसएफ केंद्र का भ्रमण कर हुनर व स्वरोजगार की जानकारी लेगा। यह जानकारी शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने दी। इधर, राजकीय महाविद्यालय देवली में ‘नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र’ व एनएसएस के तत्वावधान में नशा-मुक्त भारत शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ।

प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने नशे से दूर रहकर विकसित भारत निर्माण की प्रतिज्ञा ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here