Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय, देवली में बुधवार को ‘नई किरण, नशा मुक्ति अभियान’ के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा नशा-मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यहां आमंत्रित अधिवक्ता रणजीत सिंह ने नशे को एक सामाजिक बुराई के रूप में परिभाषित करते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने शराब कानून, नशा मुक्ति में शिक्षा का महत्व और शासन की भूमिका पर भी बात की। प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने ‘नई किरण : नशा मुक्ति अभियान’ की उपयोगिता को सराहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. निमिष गुप्ता, अनंत चौधरी, सुमन मीणा, सत्यनारायण मीणा, निशा मीणा, मनीष नैनिवाल, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. निकिता मंगल और रविद्र जांगिड़ उपस्थित थे।

कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा और राम प्रसाद चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। महाविद्यालय के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने नशे से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d