Saturday, October 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनशा मुक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सिखाए सुरक्षा...

नशा मुक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सिखाए सुरक्षा के गुर


Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्षेत्र में विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राजकीय महाविद्यालय देवली में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निर्देशानुसार “नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र” एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर वॉल बनाकर अभियान आयोजित किया गया।

यह आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी निकिता वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें सह-नोडल अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, सदस्य राम प्रसाद चौधरी और प्रियंका शर्मा का सक्रिय सहयोग रहा। इस दौरान विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों व संकाय सदस्यों ने हस्ताक्षर कर “नशा-मुक्त युवा, विकसित भारत” के संकल्प के साथ किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली। जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट देवली द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों व अपराध रोकथाम की जानकारी दी गई। यूनिट इंचार्ज महिला हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने महिला सुरक्षा, सेल्फ डिफेंस और साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही महिला कांस्टेबल गायत्री एवं शकुन्तला ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को नशा मुक्ति, पोक्सो एक्ट तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरूक कर इनसे बचने को कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here