Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पोक्सो एक्ट में अपराध हुआ था प्रमाणित


Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर पुलिस ने इसी वर्ष मार्च माह में दर्ज हुए नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खां के अनुसार यह मामला गत 27 मार्च को आईपीसी की धारा 363 में दर्ज किया गया। इसके बाद थाने सहायक उपनिरीक्षक दुर्गालाल समेत पुलिसकर्मियों ने मेहनत कर नाबालिग बालिका को 19 मई को दस्तयाब कर लिया। वही पोक्सो एक्ट में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी देवपुरी थाना अराई, जिला अजमेर को सोमवार को गिरफ्तार किया है। वही आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां थाना प्रभारी की ओर से अनुसंधान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d