Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विनोद पुजारी ने बताया कि इस आयोजन में सूचना व टेक्नोलॉजी के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया तथा उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। उनके देश योगदान को कार्यकर्ताओं ने स्मरण किया। वही उनके किए गए कार्यों को अभूतपूर्व बताया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, नगर अध्यक्ष विनोद पुजारी, पार्षद सत्यनारायण सरसड़ी, ब्लॉक महामंत्री सत्यनारायण बूलिया, डॉ. गोपाल मीणा, सोहन ठागरिया,आईटी सेल के नीरज शर्मा, पीसी तुनगरिया, राजीव जैन, हमीद रंगरेज, सुनील मीणा, राजीव पाठक समेत कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की।



