Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के गंभीर आरोप में फँसे हॉस्टल संचालक को न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
संबंधित पूरी न्यूज़ : हॉस्टल संचालक ने एक महीने तक छात्रा को बनाया अपनी हवस का शिकार, केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी हॉस्टल संचालक मुकेश गुर्जर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। यह जघन्य घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू की थी। शुक्रवार को देवली डीएसपी हेमराज ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। गौरतलब है कि इस हॉस्टल संचालक को एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की हैवानियत के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह प्रकरण पिछले साल का है। वहीं बालिका की तबीयत खराब होने पर मामला उजागर हुआ और गत चार दिन पूर्व यह प्रकरण दर्ज हुआ।

स्कूल में खेल रहे थे बच्चे, अचानक आ गया खूंखार पैंथर, जानिए फिर….


