Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया के लोगों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि जलदाय विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति का समय शाम 5 बजे है, लेकिन बिजली आपूर्ति बंद का आदेश होने से पेयजल आपूर्ति अनियमित और अपर्याप्त हो रही है। पेयजल सप्लाई होने के 5 मिनट बाद ही बिजली बंद हो जाती है, जिससे आमजन को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। लिहाजा लोगों ने उपखंड अधिकारी से अनुरोध किया है कि पेयजल आपूर्ति के 15 मिनट बाद बिजली बंद करवाई जाए और 20 मिनट तक बंद बिजली में सप्लाई करवाई जाए।
लोगों ने पेयजल आपूर्ति का समय 50 मिनट करने की मांग की है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त और नियमित पेयजल आपूर्ति मिल सके। ज्ञापन में टीकमचंद सेन, शंकर, पुष्पा गोयल, मोनू सिंह समेत लोगों के नाम शामिल है।


