Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश और पानी की आवक के चलते शुक्रवार दोपहर ढाई बजे बीसलपुर बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी बढ़ा दी गई।

नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार रेडियल गेट नंबर 9 और 10 को एक मीटर की ऊंचाई तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कुल 12020 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। इसके अलावा, त्रिवेणी पर 3 मीटर का गेज जारी है। इससे पहले शुक्रवार सुबह भी तीन बार बांध के गेट की ऊंचाई में परिवर्तन किया गया था। इधर, शुक्रवार सुबह से शहर व आसपास के इलाके में बारिश का दौर जारी है। रिमझिम बारिश का दौर अधिकांश समय जारी रहा तो कई बार तेज बारिश भी चली। लगातार बारिश होने से बाजार का व्यापार प्रभावित हुआ है।



