Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में अवैध कनेक्शन की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने पिछले दिनों उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद बीसलपुर प्रोजेक्ट और प्रशासन ने कार्रवाई की है।
प्रोजेक्ट के कार्यवाहक सहायक अभियंता पूरणमल ने बताया कि गुरुवार को पुलिस प्रशासन के सहयोग से पनवाड़ कॉलोनी में करीब 25 अवैध कनेक्शन काटकर उपभोक्ताओं को नोटिस थमाया गया है। यहां चेतावनी दी है कि यदि अवैध कनेक्शन किए गए तो विभाग की ओर से 9 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही हर घर नल योजना के तहत ग्राम पंचायत पनवाड़ के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति शुरू करने के लिए ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को पानी सुचारु रूप से मिल सकेगा। हालांकि शुक्रवार को यह काम बारिश की वजह से बाधित रहा।



