Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार दिखाने के मामले में एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
बांध के और गेट खुले, पानी की निकासी बढ़ाई
आरोपी देवीखेड़ा निवासी मनोज कुमार पुत्र रामफूल गुर्जर है। पुलिस ने एक अगस्त को यह मामला दर्ज किया था। आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल कर रहा था। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल और वृत्ताधिकारी रामसिंह के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी हेमंत जनागल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक उदयलाल की टीम ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी से दो नाली 12 बोर बंदूक जब्त की है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।



