Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री योजना के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग और शिक्षण अधिगम सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा और स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क सामग्री दी गई। वितरण कार्यक्रम में व्याख्याता सत्यप्रकाश माहेश्वरी ने सहयोग किया।
एल्बेंडाजोल की दवा वितरित की
इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को कृमि से बचाने के लिए अल्बेंडाजोल दवा निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा एक से बारहवीं तक के 85 छात्र-छात्राओं को शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार टेलर की देखरेख में कृमिनाशक गोली खिलाई गई।



