Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने शुक्रवार को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जबकि अवकाश के दौरान स्टाफ यथावत काम करेगा।
जिला कलक्टर ने कार्यालय आदेश जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव के अनुसार जिले में संचालित आंगनबाड़ी व कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 23 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। यह नियम सभी स्कूलों पर लागू होगा और इसके उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई होगी। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली रामराय मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर के आदेश के अनुसार शनिवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार आगामी दिनों में टोंक जिले में अपेक्षित भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दरअसल शुक्रवार को भी जिले के कई स्थानों पर पूरे दिन बारिश रही।



