Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNews Impactन्यूज़ इम्पैक्ट : कॉलोनी पहुँचकर जाँची जलापूर्ति की व्यवस्था

न्यूज़ इम्पैक्ट : कॉलोनी पहुँचकर जाँची जलापूर्ति की व्यवस्था

लगातार दो दिनों तक किया सप्लाई का अवलोकन


Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की अंसारी कॉलोनी में पिछले कई दिनों से कथित तौर पर गहराए जल संकट और कम प्रेशर की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जलदाय विभाग हरकत में आया है औऱ समस्या पर संज्ञान लिया।

Oplus_16908288

दरअसल दैनिक ब्यूरो में समाचार प्रसारित होने के बाद विभागीय कर्मचारी शनिवार को कॉलोनी पहुँचे और स्थानीय लोगों की शिकायतों का मौके पर सत्यापन किया।गौरतलब है कि अंसारी कॉलोनी के निवासियों ने कम प्रेशर और पर्याप्त पानी नहीं मिलने की शिकायत बताई थी, जिससे क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई थी। इस समस्या के सार्वजनिक होने के बाद विभाग के फिटर फर्स्ट विजय सिसोदिया ने लगातार दो दिनों तक कॉलोनी का दौरा किया। उन्होंने गुरुवार और शुक्रवार को शाम के समय होने वाली जलापूर्ति का अवलोकन किया।

उन्होंने कई घरों में जाकर सीधे तौर पर पानी के प्रेशर की जाँच की। विजय सिसोदिया ने बताया कि पूर्व में किसी वजह से लाइन में तकनीकी खराबी व आपूर्ति कम होने के कारण जलापूर्ति बाधित हुई होगी और प्रेशर कम रहा था, लेकिन वर्तमान में उन्होंने स्वयं सप्लाई चेक की है जो अब सामान्य पाई गई है। विभागीय टीम ने आश्वस्त किया है कि यदि भविष्य में भी ऐसी कोई दिक्कत आती है, तो उसका तुरंत निराकरण किया जाएगा। विभागीय तत्परता के बाद अब कॉलोनीवासियों को राहत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d