Jahazpur News 6 फरवरी (आज़ाद नेब) दिगंबर जैन समाज द्वारा मुनी सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्वस्ति धाम पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चतुर्थ वार्षिकोत्सव व रथ यात्रा बुधवार को धूमधाम से मनाई जाएगी।
मीडिया प्रवक्ता ने नेमीचंद व नवीन कुमार जैन ने बताया कि नगर मे स्थित अतिशय तीर्थ क्षेत्र स्वस्तिधाम पर 4 वर्ष पूर्व आचार्य ज्ञान सागर व गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण के सानिध्य में धूमधाम के साथ मुनीसुव़तनाथ भगवान का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया था। इसी के उपलक्ष में चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुनीसुवतनाथ विधान अभिषेक एवं शांतिधारा भामंडल, छत्र स्थापना के साथ आए हुए अतिथियों का सम्मान एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा। इसमें छुल्लिका अर्हतमती, सवेॕन्दृ मति, संस्कृति भूषण व छुल्लक परिणाम सागर शोभायात्रा में मौजूद रहेंगे।



