Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपंच परिवर्तन व कुरीतियां खत्म करने पर डाला प्रकाश, हिंदू सम्मेलन

पंच परिवर्तन व कुरीतियां खत्म करने पर डाला प्रकाश, हिंदू सम्मेलन


Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की शिवाजी बस्ती नेवरबाग बालाजी में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गोपाल मंदिर से 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर किया।

यहां बस्ती में विकास कार्यों के लिए रामनिवास मीणा एवं कैलाश चतुर्वेदी का साफा, माला पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मेलन में रामदरबार एवं भारत माता के चित्र पर माला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की।अध्यक्षता गोपाल सिंह राजावत एवं मुख्य अतिथि संत हरिदास महराज (मेहरू) रहे। महाराज ने अपने उद्बोधन में समाज में फैली कुरीतियों पर प्रकाश डाला एवं समाज में संस्कार को बढ़ावा देने के लिए अपने बच्चों को प्रतिदिन मन्दिर में भेजने की बात कही।

Oplus_16908288

मुख्य वक्ता सेवाभारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रतनलाल ने संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए समाज में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व के भाव, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य पर जोर दिया। कार्यक्रम में खण्ड संचालक लक्ष्मीकांत पारीक, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सीताराम पंचोली, कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष रामरतन वैष्णव, कोषाध्यक्ष जयसिंह हाडा, सचिव बंशीलाल मेघवंशी, राजीव गोयल का योगदान रहा। लोकेश सेन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

मंच का संचालन खण्ड के सामाजिक समरसता प्रमुख अशोक कुमार दूबे ने किया। कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की आरती व प्रसाद वितरण कर किया गया। कार्यक्रम में महेश शर्मा, शक्ति सिंह शक्तावत, बसराम चौधरी, भंवर सिंह शक्तावत, विक्रम सिंह, रामेश्वर सिंह, उदयलाल चौधरी, गोपाल धाकड, गोविंद गुप्ता, त्रिलोक शर्मा समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d