Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपतंग, मांझा के लिए उमड़ी भीड़, मकर संक्रांति पर्व

पतंग, मांझा के लिए उमड़ी भीड़, मकर संक्रांति पर्व


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मकर संक्रांति पर्व पर होने वाली पतंगबाजी को लेकर शनिवार को पतंग मांझे की दुकान पर जमकर भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बच्चों व युवाओं ने अपनी रुचि के अनुसार पतंग मांझे की खरीद की।

हालांकि पतंग मांझा खरीदने का सिलसिला पिछले दो दिनों से लगातार जारी था। लेकिन शनिवार को यह खरीदारी परवान पर रही। इस दौरान कागज व पॉलिथीन की बनी रंग बिरंगी पतंगे खूब बिकी। इसी तरह सफेद धागा, मांझा भी जमकर बिका रात तक युवा पतंग मांझा खरीदते रहे। पतंग विक्रेता रोहित जैन ने बताया कि पतंगबाजी को लेकर बच्चों युवाओं में इतना उत्साह है कि इसके लिए उन्होंने एक दिन पहले ही तैयारी कर ली। रविवार को सुबह से ही छतों पर पतंग काटने व उड़ाने का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी मानी जा रही है। ऐसे में सोमवार को ही दान पुण्य होगा। लेकिन पतंगबाजी हर बार की तरह 14 जनवरी को ही होगी। हालांकि दो दिन मकर संक्रांति होने के चलते सोमवार को भी यह पतंगबाजी देखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d