Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपतंग, मांझा के लिए भीड़ उमड़ी, पतंगबाजी का क्रेज

पतंग, मांझा के लिए भीड़ उमड़ी, पतंगबाजी का क्रेज


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मकर संक्रांति पर्व पर होने वाली पतंगबाजी को लेकर सोमवार को पतंग मांझे की दुकान पर जमकर भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों व युवाओं ने अपनी रुचि के अनुसार पतंग मांझे की खरीद की।

हालांकि पतंग मांझा खरीदने का सिलसिला पिछले दो दिनों से लगातार जारी था। लेकिन मकर संक्रांति से पूर्व सोमवार को यह खरीदारी परवान पर रही। इस दौरान कागज व पॉलिथीन की बनी रंग बिरंगी पतंगे खूब बिकी। इसी तरह सफेद धागा, मांझा, चरखी भी जमकर बिकी। मामा पतंग स्टोर देवली के संचालक रोहित जैन ने बताया कि पतंगबाजी को लेकर बच्चों युवाओं में जमकर उत्साह है। मंगलवार सुबह से ही छतों पर पतंग काटने व उड़ाने का दौर शुरू हो जाएगा। इसी तरह उत्तरायण पर्व होने के चलते लोग दान पुण्य करेंगे। उत्तरायण पर किया गया दान पुण्य बहुत लाभदायक माना जाता है। लोग सार्वजनिक गौशाला में गायों को हरा चारा डालेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d