Desk News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान में पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है।
इसमें बताया कि भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष ने उन्हें पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया है। वही मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, भयमुक्त व स्वतंत्रता जरूरी होती है। ऐसे में सभी पुलिस आयुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश दिए जाएं की उनके अधीन पुलिस चौकी थानों व अन्य कार्यालय में आने वाले पत्रकारों को आदर, सम्मान मिले तथा उनके अधिकारों को प्राथमिकता देते हुए हितों का ध्यान रखा जाए।
वही किसी पत्रकार के साथ कोई घटना ना हो और यदि ऐसा होता है तो तत्काल संज्ञान लेकर विधि सम्मत कार्रवाई करने के गृह राज्य मंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं।


