Deoli News 3 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन पर रविवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
समिति के ब्लॉक संयोजक आकाश कंछल ने बताया कि इसे लेकर सुबह सार्वजनिक गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर गहलोत के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पीने के पानी के परिंडे लगाए गए। इस दौरान आकाश कंछल, टीकम सेन, सजग खंडेलवाल, नीरज चौधरी, गोविंद सेन , दिनेश कर्मावत और सत्यनारायण बूलिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



