Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपरीक्षा में तनाव मुक्त रहकर तैयारी करें, टिप्स बताएं

परीक्षा में तनाव मुक्त रहकर तैयारी करें, टिप्स बताएं


Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में शुक्रवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के वंदन अर्चन से हुआ।

प्राचार्य नवरतन मित्तल ने विद्यार्थियों परीक्षा की शुभकामनाएं दी एवं कर्तव्य पालन में तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 11वीं के विद्यार्थियों ने विदाई गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। यहां 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों में अभिषेक शर्मा, अर्पित जैन, वैश्वित वैष्णव, अर्पिता जांगिड़, अदिति और निहारिका आदि ने विद्यालय एवं विद्यार्थी जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए। शिक्षक चेतन जैन, हेमराज मीणा, स्वाति श्रीवास्तव एवं सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के इसके टिप्स दिए। परीक्षा में ध्यान रखने योग्य बातें बताई। विद्यार्थियों को रोचक खेल भी खिलाएं गए। कार्यक्रम का संचालन शगुन जांगिड़, हर्षिता सिंह, प्रिया और निश्चल ने किया। बच्चों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न दिए गए तथा लंच हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d