Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपालिका अध्यक्ष चुनाव में मतदान जारी, 12:01 बजे तक 24 वोट पड़े

पालिका अध्यक्ष चुनाव में मतदान जारी, 12:01 बजे तक 24 वोट पड़े


Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर सोमवार को नगर पालिका सभा भवन में मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है। भाजपा के पार्षद बारी-बारी से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

सुबह 12:01 बजे तक 24 वोट डाले जा चुके हैं। भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कजोड़ी देवी भी मतदान केंद्र पहुंच चुकी हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की कजोड़ी देवी और कांग्रेस के बनवारी लाल बैरवा के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक पार्षदों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। फिलहाल कुछ निर्दलीय प्रत्याशी अभी भी नहीं पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here