Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग, पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग, पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को दो पार्षदों ने नगर पालिका ईओ को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे हैं। इन ज्ञापनों में विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

पार्षद लोकेश लक्षकार ने अपने ज्ञापन में बोरड़ा गणेशजी परिसर में सुलभ शौचालय बनाने, वार्ड 15 में सीसी सड़क बनाने, पुराने ब्रेकर की मरम्मत कराने, गुरुद्वारा रोड से बसों का संचालन बंद करने, बावड़ी परिसर से अवैध कचरा डिपो हटाने, और वार्ड 15 में टूटी हुई नालियों की मरम्मत कराने की मांग की है। इसी तरह पालिका उपाध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने अपने ज्ञापन में देवली गांव, ठागरिया कॉलोनी समेत क्षेत्र में विकास कार्य करने, देवली गांव नेकचाल रोड समेत मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d