Friday, May 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessपीएमजेजेबीवाई : 436 में मिल रहा है 2 लाख रुपए का बीमा

पीएमजेजेबीवाई : 436 में मिल रहा है 2 लाख रुपए का बीमा


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक सरकारी समर्थित जीवन बीमा सुरक्षा योजना है, जो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक समेत विभिन्न प्रमुख बैंकों के माध्यम से उपलब्ध है।

यह योजना काफी वर्षों से चल रही है। जिसमें आम लोगों को मात्र 436 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक देवली के प्रबंधक सुनील दाधीच ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए व्यक्ति की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और किसी बैंक में सक्रिय बचत खाता होना अनिवार्य है। यह पॉलिसी हर साल जून में रिन्यू की जाती है और प्रीमियम का भुगतान बैंक खाते से ऑटो-डेबिट सुविधा द्वारा सुगमता से हो जाता है।

पॉलिसी शुरू होने के बाद इसमें 30 दिनों की वेटिंग अवधि लागू होती है। एयू बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर सुमित गौतम ने बताया कि यदि बीमाधारक 55 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है, खाता बंद हो जाता है, या प्रीमियम का भुगतान नहीं होता है, तो पॉलिसी समाप्त मानी जाती है। यह योजना अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक मजबूती देती है।

कोई भी बचत खाता धारक अपने बैंक में जाकर या उनकी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से इस योजना से जुड़ सकता है। एयू स्मॉल बैंक में भी यह सुविधा उपलब्ध है।

माहेश्वरी समाज देवली के चुनाव, गोपाल बने तहसील अध्यक्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d