Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपुनर्वास गृह में मनाया गया 'एक्टिविटी फेस्टिवल'

पुनर्वास गृह में मनाया गया ‘एक्टिविटी फेस्टिवल’


Deoli News 20 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व समाज कल्याण दिवस पर शुक्रवार को पनवाड़ रोड स्थित मानव धर्म दिव्यांगता विद्यालय एवं पुनर्वास गृह में ‘दिव्यांग एक्टिविटी फेस्टिवल’ का आयोजन हुआ।

संस्थान के निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं है और समाज की मुख्य धारा से जुड़ना इनका अधिकार है। उत्सव के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने नींबू-चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ और अन्य मनोरंजक खेलों में अपनी खेल क्षमताओं का प्रदर्शन किया। खेलकूद के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति गीतों और लोक नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d