Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस की बड़ी स्ट्राइक : जुआ खेलते 21 गिरफ्तार, नकदी समेत 10...

पुलिस की बड़ी स्ट्राइक : जुआ खेलते 21 गिरफ्तार, नकदी समेत 10 वाहन जब्त

  • हनुमान नगर थाना पुलिस की कुंचलवाड़ा रोड पर कार्रवाई

  • देवली से लेकर जयपुर-कोटा तक के युवक शामिल


Jahazpur News 13 मार्च (मोहम्मद आजाद नेब) हनुमान नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुंचलवाड़ा रोड स्थित गोविंद गार्डन में चल रहे जुए के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से गार्डन में दबिश देकर ताश की पत्तियों पर दांव लगाते और इस अवैध कार्य में सहयोग करने के आरोप में 21 जनों को दबोचा है।

इस कार्रवाई ने जुआरियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मौके से 47 हजार 600 रुपए की नकदी बरामद करने के साथ ही 5 चौपहिया वाहन और 5 बाइक भी जब्त की हैं। पकड़े गए युवकों में स्थानीय देवली के अलावा जयपुर, कोटा, करौली और अजमेर जैसे शहरों के लोग भी शामिल हैं, जो इस अवैध गतिविधि के लिए यहाँ एकत्रित हुए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को जहाजपुर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में जनता कॉलोनी निवासी आदिल पुत्र याकूब, ममता सर्कल निवासी अनुराग गर्ग पुत्र महेश गर्ग, भिस्ती मोहल्ला निवासी शहनवाज पुत्र मुबारक अली, तेली मोहल्ला निवासी मनीष पुत्र बाबूलाल, वार्ड नंबर 8 के चंदू सिंधी पुत्र हीरालाल, ज्योति कॉलोनी के लवेश सांवरिया पुत्र हेमराज खटीक, छतरी चौराहा निवासी कुशाग्र गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता और ममता सर्कल में रह रहे अजीत गुर्जर पुत्र गोवर्धन को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा देवली के तेली मोहल्ला निवासी गोविंद साहू पुत्र बिरदी चंद, राहुल जैन पुत्र सुनील जैन, अंसारी कॉलोनी निवासी आफताब पुत्र आरिफ हसन, ज्योति कॉलोनी निवासी अंगद पुत्र रामस्वरूप, लक्ष्मी मार्केट निवासी विशाल पुत्र मुकेश और पटवा बाजार के इम्तियाज पुत्र अब्दुल वाहिद भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। पकड़े गए अन्य आरोपियों में कोटा के बसंत विहार निवासी दीपक जैन पुत्र ओमप्रकाश, करौली के भौलुपुरा निवासी प्रदीप सिंह पुत्र सतपाल गुर्जर, जयपुर के मालेरा निवासी भुवनेश पुत्र प्रहलाद मीणा, मालपुरा के कमल चौधरी पुत्र रामलाल, जयपुर मुरलीपुरा निवासी आशु चौधरी पुत्र रोहतास और अजमेर जिले के नाडी घटियाली निवासी दो भाई लोकेश व तूफान पुत्र भोजराज मीणा शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d