Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस के साथ हाथापाई के मामले में आरोपियों की कराई परेड

पुलिस के साथ हाथापाई के मामले में आरोपियों की कराई परेड

थाने से न्यायालय तक आरोपियों को पैदल लेकर पहुंची पुलिस


Jahazpur News 24 अक्टूबर (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर पुलिस चोरी की वारदात के मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को घर लेने के लिए पहुंची। वही युवक को पुलिस अपने साथ घर से लेकर थाने जा रही थी।

इसी दौरान युवक के परिजनों ने थाना प्रभारी जहाजपुर, एएसआई व दो कांस्टेबलों के साथ मारपीट की। बाद मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मारपीट व राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वही थाना पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जहाजपुर थाने से न्यायालय तक पैदल परेड कराते हुए पहुंची। बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक ने बताया कि जहाजपुर पुलिस ने चोरी की वारदात के मामले में पूछताछ के लिए लेखराज पुत्र कैलाश खटीक को घर से लेकर थाने ला रही थी। इस बीच खटीक मौहल्ले मे परिजनों ने पुलिस पर हमला कर व बाइक तोड़ दी।

जिस पर पुलिस ने राजकार्य में बाधा व सरकारी वाहन मे तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d