Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया

मंच पर दिखे देवली-उनियारा के सभी गुट एक साथ


Deoli News 24 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में उपचुनाव से सियासत एक बार फिर गर्म है। इस बीच देवली-उनियारा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर ने गुरुवार को अपना चुनावी नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर ने कहा क्षेत्र की जनता 13 नवंबर का इंतजार कर रही है। मतदाता उन्हें चुनकर विधानसभा भेजेंगे। उन्होंने भाजपा के रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने का दावा किया।

कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करेंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनावी सभा में यमुना जल समझौते को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि 50 साल के बाद यमुना जल समझौता का एमओयू किया तो भाजपा सरकार ने। उन्होंने पहले भी कहा था कि कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करेंगे। उनियारा में राजेंद्र गुर्जर के साथ भाजपा इस तरह की वापसी करेगी कि यहां से पार्टी आगे कभी चुनाव नहीं हारेगी।

माइक्रो मैनेजमेंट से हर गतिविधि पर संगठन की नजर

पार्टी पूरे इलेक्शन पर 2 मंत्री और 7 विधायकों की मदद से पूरी इलेक्शन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। हर मण्डल की कमान एक विधायक को दी गई है, जो की उस मण्डल पर एक-एक व्यक्ति से जनसंपर्क कर रहें है।

नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी भी मौजूद थे। सैनी ने कहा कि देवली-उनियारा का यह विधानसभा उपचुनाव राजेंद्र गुर्जर का नहीं है, बल्कि राष्ट्रवादी विचार और विकास को चुनने का है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्ता को भी विधायक, सांसद व मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलता है

भीड़ से बनी जाम की स्थिति

कार्यक्रम स्थल पर पूरे जिले से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन के वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार्यक्रम स्थल पर आरक्षित पार्किंग के फुल होने से रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाईन लग गई। सभा स्थल पर पंडाल के भरने से बड़ी संख्या में लोग आसपास बैठने का स्थान तलाशते रहे। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र गुर्जर इस सीट से पहले 2013 में विधायक रहे चुके है। वहीं 2018 में पार्टी में आपसी गुटबाज़ी के चलते उन्हें हरीश मीना से यह सीट गवानी पड़ी थी। जिसके बाद राजेंद्र गुर्जर लगातार फ़ील्ड में सक्रिय रहें। पार्टी ने उनके जनता से जुड़ाव और मिले फीडबैक के आधार पर इस बार एक फिर से उन पर दाव खेला है।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पार्टी के विधायक और पदाधिकारीं सहित हजारों की संख्या में लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d