Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस ने तीन मनचलों को सिखाया सबक, स्कूल में दौड़ा रहे थे...

पुलिस ने तीन मनचलों को सिखाया सबक, स्कूल में दौड़ा रहे थे बाइके


Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने टोंक महिला शक्ति स्क्वायड टीम की सूचना व सहयोग से देवली में तीन मनचलों को सबक सिखाते हुए थाने का रास्ता दिखाया है। जिन्हें पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में की गई। दरअसल पुलिस ने नोरत पुत्र बद्रीलाल गुर्जर निवासी बेनपा थाना दूनी, खुशीराम पुत्र महादेव मीणा निवासी भक्तों की झोपड़ी थाना जहाजपुर व कुशाल पुत्र रविंद्र मीणा निवासी पाढ़लिया थाना सावर को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों जने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में देवली तेज रफ्तार में बाइक के दौड़ा रहे थे। वहीं छात्राओं पर टिप्पणी भी कस रहे थे। लगातार हीरोपंती करने पर टोंक की महिला शक्ति स्क्वाड टीम ने इन्हें घेरा व सूचना पर देवली पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। बाद में पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने के बाद इन युवकों की सारी अकड़ निकल गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d