Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsपेंशनर दिवस पर वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान, पुस्तकों का विमोचन किया

पेंशनर दिवस पर वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान, पुस्तकों का विमोचन किया


Deoli News 17 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पेंशनर समाज देवली की ओर से रविवार कोपेंशनर्स दिवस पर वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान किया गया। इस दौरान पेंशनर्स अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ पेंशनर्स अनुभव की खान होते हैं, जिस तरह खान से खनिज पदार्थ निकाले जाते हैं।

इस तरह वरिष्ठजनों से भी हम जीवन में बहुत अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार रामकल्याण मीणा, अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि शिवजीराम प्रतिहार तथा जनसेवा समिति अध्यक्ष अध्यक्ष घीसालाल थे। भारत में 1983 से हर वर्ष 17 दिसंबर को पेंशन भोगी दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में इसी वर्ष सेवानिवृत होने वाले 16 तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के 20 पेंशनर का तिलक, माला, शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। समारोह को मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों ने संबोधित करते हुए सभी पेंशनर्स के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जनसेवा समिति महामंत्री महावीर कुमार जैन ने किया। समारोह में क्षेत्र के कई पेंशनर्स मौजूद थे।

पूर्व शिक्षा अधिकारी द्वारा रचित पुस्तकों का किया विमोचन

पेंशनर्स दिवस पर पारसचंद जैन द्वारा रचित पुस्तक सृजन के स्वर एवं प्यारी बाल कविताएं का अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस शिवजीराम मीणा, तहसीलदार रामकल्याण मीणा, जनसेवा समिति अध्यक्ष घीसालाल टेलर, पेंशनर्स समाज अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने विमोचन किया।

गौरतलब है कि काव्य विधा में प्रकाशित पुस्तक “सृजन के स्वर” एवं बाल कविता के क्षेत्र में “प्यारी बाल कविताएं” के रचयिता पारस चन्द जैन है। जैन शिक्षा विभाग से संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हैं।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d