Deoli News 17 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुंचलवाडा रोड़ पर चल रही संगीतमय भागवत में कथावाचक ने कहा कि सच्चे मन से ईश्वर को याद करते हैं तो भगवान भक्तों की पुकार पर दौड़े चले आते हैं।
उन्होंने प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए कहा कि भक्त प्रह्लाद द्वारा सच्चे मन से की गई करुण पुकार पर भगवान दौड़ते हुए आए तथा नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया। भक्त प्रह्लाद का राजतिलक कर यह प्रमाणित किया कि जीत हमेशा धर्म की होती है। इस अवसर पर उन्होंने समुद्र मंथन की कथा हिरण्याक्ष, हिरण्यकश्यप वध की कथा, वराह अवतार लेकर पृथ्वी की रक्षा की और पृथ्वी को रसातल से वापस लाने की कथा भी सुनाई। सोमवार की कथा मे वामन अवतार, रामावतार की कथा सुनाई जाएगी। कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।



