Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsविकसित भारत संकल्प यात्रा को विधायक गोपीचंद ने हरी झंडी दिखाई

विकसित भारत संकल्प यात्रा को विधायक गोपीचंद ने हरी झंडी दिखाई


Jahazpur News 16 दिसंबर (आज़ाद नेब) भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने, योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने व योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ विधायक गोपीचंद मीणा, लालाराम बैरवा आदि ने हरी झंडी दिखाकर किया।

जिला कलक्टर टीकमचंद बोहरा ने बताया जिला स्तर पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्येक वेन प्रतिदिन दो ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगी। यह कार्यक्रम 26 जनवरी तक चलाया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा, लालाराम बैरवा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चंदन दुबे, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल, कोटड़ी प्रधान करण सिंह बैलवा, नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

यह होंगे कार्यक्रम

प्रत्येक पंचायत पर जागरूक वैन पहुंचने पर स्वागत, प्रधानमंत्री का संदेश सुनाना, विकसित भारत के संबंध में संकल्प दिलाना व यात्रा के संबंध में मूवी का प्रदर्शन किया जाएगा। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सफल लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। सतत कृषि गतिविधियों के प्रदर्शन, ड्रॉन प्रदर्शन, प्रगतिशील किसानों से प्राकृतिक कृषि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर चर्चा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धरती कहे पुकार के तहत स्वच्छता गीत व स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों व स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम स्थल पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी होगा। वहीं उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं, स्थानीय खिलाड़ियों आदि का सम्मान किया जाएगा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d