Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के जोधाणा होटल के सामने गुरुवार शाम पैदल सड़क पार कर रही महिला के एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर घायल हो गई।
थाना अधिकारी हीरालाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जोधाणा होटल के समीप एक महिला रोड पर पड़ी हुई है। पुलिस ने उक्त महिला को देवली चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान बादाम (55) भील पत्नी मोहन मीणा निवासी मायला पोल्या के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला शराब पीने की आदी थी। बदाम भील की मायला पोलिया निवासी मोहन मीणा के साथ शादी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मामले में पति मोहन मीणा की रिपोर्ट पर बाइक सवार के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


