Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली परिसर में शनिवार सुबह 10.30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बालोतरा जिले के पचपदरा दौरे के कार्यक्रम का एलईडी वाल के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अमरचंद गुर्जर के अनुसार इस कार्यक्रम में देवली क्षेत्र के सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मीडियाकर्मियों को आमंत्रित किया है। इस प्रसारण के माध्यम से आमजन प्रधानमंत्री के उद्बोधन और कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।


