Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के शिव नगर लुहारीकलां निवासी बंशीलाल की 18 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी गत 24 सितंबर सुबह करीब 9-10 बजे घर से बकरियां चराने जंगल गई थी, जो शाम तक वापस घर नहीं लौटी।
इसे लेकर परिजनों द्वारा उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन लगातार बंद मिला। आसपास के खेतों, कुओं, जंगलों और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। घर से निकलते समय युवती ने लूगड़ी, लहंगा पहना हुआ था और चांदी की पायजेब, सोने का मंगलसूत्र, मांदलिया, कुंडल व बाली पहने हुए थी। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



