Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबदलेगा मौसम का मिज़ाज, बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार

बदलेगा मौसम का मिज़ाज, बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार

“मौसम का पूर्वानुमान”


Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आने वाले दो दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार देवली में बुधवार और गुरुवार आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने के आसार है। जबकि सुबह 11 बजे का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार दिन में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, वहीं सुबह और रात के समय हल्की धुंध छाने के आसार हैं। गुरुवार को भी भी मौसम लगभग इसी तरह रहेगा और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम में नमी बढ़ने से ठंड का असर कुछ कम होगा, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बनी रह सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी तरह की भारी बारिश या आंधी की चेतावनी जारी नहीं की है। इससे पहले मंगलवार को दिनभर अलग-अलग दौर में बारिश चलती रही।

जिससे मौसम बेहद ठंडा रहा। हालांकि मंगलवार रात कुछ देर के लिए कोहरा छाया। लेकिन सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद मौसम साफ दिखा। लेकिन बादल छाए रहे। मंगलवार को देवली के कई इलाकों में ओले भी पड़े। जिससे मौसम बर्फीला हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d