-
अरोड़ा हॉस्पिटल में शुरू है हाई-टेक स्वास्थ्य सेवाएँ
-
आरजीएचएस लाभार्थियों को मिल रही है कैशलेस सुविधा
(हेल्थ न्यूज)
Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अग्रवाल धर्मशाला के पास स्थित अरोड़ा हॉस्पिटल आई एंड डेंटल सेंटर अब अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित होकर क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। हॉस्पिटल संचालक मनीष अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में आंखों और दांतों से संबंधित सभी जटिल बीमारियों का इलाज अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
अस्पताल की मुख्य विशेषताओं में मोतियाबिंद का बिना सुई और बिना पट्टी वाला ‘टोपिकल फेको’ ऑपरेशन शामिल है, जिसके बाद मरीज को उसी दिन छुट्टी दे दी जाती है। इसके अलावा यहां वाईएजी (YAG) लेजर द्वारा लेंस की झिल्ली की सफाई और रेटिनल ओसीटी स्कैन सहित उन्नत सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसी तरह दंत चिकित्सा विभाग में आधुनिक डेंटल इंप्लांट तकनीक के जरिए मात्र 72 घंटों में फिक्स बत्तीसी लगाने की सुविधा के साथ-साथ डिजिटल एक्स-रे और ओपीजी की व्यवस्था भी है।
क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक राहत की खबर यह है कि अस्पताल आरजीएचएस योजना के अंतर्गत पंजीकृत चालू है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को नेत्र विभाग में कैशलेस ओपीडी, ऑपरेशन और दवाइयों की सुविधा भी दी जा रही है। अब तक दर्जनों मोतियाबिंद के रोगी आरजीएचएस के अंतर्गत सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।


