Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि उपज मंडी समिति देवली में बुधवार को ‘कृषक उपहार योजना 2025’ के तहत ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। मंडी सचिव कुलदीप मीणा ने बताया कि यह लॉटरी एक जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक जारी किए गए कूपनों के लिए मंडी समिति के सभा कक्ष में निकाली गई।

गेटपास विक्रय पर्चियों की श्रेणी में ग्राम हनुमानपुरा निवासी गजानन्द धाकड़ ने 25 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि द्वितीय पुरस्कार भंवरसिंह (देवली गांव) को 15 हजार और तृतीय पुरस्कार रामराज प्रजापत (ग्राम टोडा का गोठड़ा) को 10 हजार रुपए का मिला। इसी प्रकार ई-भुगतान श्रेणी में कालानाडा के हंसराज धाकड़ को 25 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार भरतराज मीणा अंबेडकर कॉलोनी, ऊंचा (जहाजपुर) और तृतीय पुरस्कार कंचननदेवी पत्नी मोहनलाल मीणा निवासी कुराडिया तहसील (जहाजपुर) के नाम रहा।



