Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबांध के और रेडियल गेट खोले गए, जल निकासी बढ़ी

बांध के और रेडियल गेट खोले गए, जल निकासी बढ़ी


Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बीसलपुर बांध से शनिवार सुबह 7:30 बजे पानी की बड़ी निकासी शुरू की गई। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार बांध के रेडियल गेट नंबर 9 और 10 को 2 मीटर खोलकर 12020 क्यूसेक पानी प्रत्येक गेट से छोड़ा गया।

इसके अलावा, गेट नंबर 8 और 11 से एक-एक मीटर की ऊंचाई तक खोलकर 6010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह कुल 36060 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की निकासी की जा रही है। त्रिवेणी पर भी 3.80 मीटर का गेज जारी है। बांध के अधिकारियों ने पानी की निकासी की निगरानी की और आवश्यक कदम उठाए। उधर, आपदा प्रबंधन विभाग जयपुर ने टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, अजमेर सहित जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। पिछले 22 घंटे में क्षेत्र में 64 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। शनिवार सुबह 7:45 बजे तक मूसलाधार बारिश का जोर जारी है। लोग घरों में कैद है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d