Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर डेम के कैचमेंट एरिया में शुक्रवार से हो रही भारी वर्षा से एक बार फिर त्रिवेणी पर उफान शुरू हो गया है। जिससे फिर शनिवार सुबह 6 बजे डेम के गेटों से अधिक जल निकासी शुरू करनी पड़ी।
डेम के नियंत्रण केंद्र की सूचना के मुताबिक शुक्रवार को गेट नम्बर 9 व 10 को तीन बार गेटों से डिस्चार्ज बढ़ाना पड़ा था। शुक्रवार को अधिकतम एक-एक मीटर गेट उठाकर जल निकासी करनी पड़ी थी लेकिन गोवटा, कोठारी बांधो से आ रहे पानी से त्रिवेणी पर शनिवार सुबह गेज बढकर 3.80 मीटर पर पहुँच गया। इससे आज सुबह 6 बजे गेट नम्बर 9 व 10 को दो-दो मीटर तक खोलकर करीब 24040 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। अनुमान है बढ़ती आवक के चलते और भी गेट खोले जा सकते है।



