Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड अधिकारी देवली रूबी अंसार ने शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह, तहसीलदार नगरफोर्ट, नायब तहसीलदार धुवाकला और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के साथ मोती सागर बांध और नगरफोर्ट के बंधे का निरीक्षण किया।
उपखंड अधिकारी के अनुसार लगातार बारिश के मद्देनजर यह निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी ने निर्देश दिया कि मोती सागर बांध पर नियमित मॉनिटरिंग और पुलिस की पेट्रोलिंग की जानी चाहिए, ताकि आमजन बांध के बहाव क्षेत्र से दूर रहें। वहीं किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। इसके अलावा नगरफोर्ट के बंधे का निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नियमित मॉनिटरिंग की जाकर बंधे की पाळ की सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया जाए और आमजन को अवगत कराया जाए कि वे बांध के बहाव क्षेत्र से दूर रहें।



