Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskखुला विश्वविद्यालय में अंतिम तिथि बढ़ाई, दूनी में रिक्त सीटों पर प्रवेश...

खुला विश्वविद्यालय में अंतिम तिथि बढ़ाई, दूनी में रिक्त सीटों पर प्रवेश होंगे


Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा ने जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश दे रहा है।

जिनमें एमबीए, एमए, एमएससी और बीए आदि शामिल हैं। राजस्थान सरकार की दूरस्थ बालिका शिक्षा योजना के तहत सभी छात्राओं, महिलाओं को विश्वविद्यालय के किसी भी पाठ्यक्रम को उत्तीर्ण करने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुल्क वापसी का प्रावधान है। इसके अलावा, एससी, एसटी वर्ग के लिए समाज कल्याण विभाग की योजना में शुल्क वापसी की सुविधा द्वारा निशुल्क शिक्षा का लाभ भी दिया जा रहा है। यह जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर पूरणमल वर्मा ने दी। उन्होने बताया की नवीन शिक्षा पद्धति 2020 लागू होने से सेमेस्टर आधारित प्रवेश के लिए विद्यार्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vmou.ac.in पर ऑनलाईन सर्विसेज लिंक पर जाकर डेबआईवी से आवेदन कर शुल्क जमा कराना होगा। आवेदन का प्रिंट विश्वविद्यालय में जमा कराने की आवश्यकता नहीं है।

इसी तरह राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में बीए प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) में प्रवेश के लिए रिक्त रही सीटों पर आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि जो छात्राएं पूर्व में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नहीं भर पाई थी तथा प्रवेश से वंचित रह गई थी। वे सभी छात्राएं महाविद्यालय में आकर ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकती है। इसके लिए छात्राओं को महाविद्यालय कार्यालय से कॉमन एडमिशन फॉर्म प्राप्त करके सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करके महाविद्यालय में जमा करवाना होगा तथा छात्राओं की फीस भी महाविद्यालय में जमा होगी । छात्राएं महाविद्यालय में अपनी फीस जमा करवाकर कार्यालय से रसीद प्राप्त कर सकती है। ऑफलाइन प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d